Home जौनपुर जौनपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 43,583 मामलों का निस्तारण, ₹223.77 करोड़ की...

जौनपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 43,583 मामलों का निस्तारण, ₹223.77 करोड़ की समझौता राशि

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में, नोडल अधिकारी रणजीत कुमार एवं सचिव प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर, जौनपुर में संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण

  • कुल निस्तारित मामले: 43,583
  • समझौता राशि: ₹223,77,44,68 (223.77 करोड़ रुपये)
  • लंबित वाद: 4,943
  • प्री-लिटिगेशन वाद: 38,640

प्रमुख निर्णय और समझौते

✅ पारिवारिक न्यायालय: 191 मुकदमों का निस्तारण, ₹22.13 करोड़ की समझौता राशि।
✅ क्षतिपूर्ति मुकदमे: 75 में से 59 मामलों का निपटारा, ₹4.53 करोड़ मुआवजा।
✅ विद्युत वसूली: 420 मामलों का निस्तारण।
✅ शमनीय फौजदारी वाद: 2,808 मामलों में ₹3.56 लाख का अर्थदंड।
✅ एनआई एक्ट: 426 मामलों में ₹3.90 लाख का समझौता।
✅ सिविल न्यायालय: 77 मामलों में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी, ₹1.11 करोड़ की संपत्ति।
✅ प्री-लिटिगेशन वैवाहिक विवाद: 04 मामलों का निस्तारण।
✅ राजस्व मामलों का निपटारा: 1,594 फौजदारी, 563 राजस्व वाद, 35,363 अन्य वाद।
✅ नगर पालिका जलकर विवाद: 44 मामलों का निस्तारण।
✅ बैंक, फाइनेंस कंपनियों और BSNL रिकवरी मामले: 1,069 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित, ₹14.34 करोड़ की समझौता राशि।

कार्यक्रम का भव्य आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मामलों के निस्तारण के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती रीता कौशिक, समस्त अपर जिला न्यायाधीशगण एवं सिविल व फौजदारी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Next articleजौनपुर: शादी के नाम पर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, महिला समेत दो गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।