मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर का सराहनीय कार्य
बदलापुर/ जौनपुर
जौनपुर जनपद के मात्र बदलापुर ब्लाक में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा। बदलापुर ब्लाक क्षेत्र के 2 लाख 68 हजार 506 की जनसंख्या में फाइलेरिया कार्यक्रम का अभियान चलेगा, इस कार्यक्रम को क्रियान्वयन हेतु बदलापुर अधीक्षक डाक्टर संजय दुबे के संयोजकत्व में टीमें गठित कर दी गई हैं। गठित टीम आशाओं सहित अन्य लोगों की देख रख में घर-घर जाकर दवा खिलाएगी। यह जानकारी बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉक्टर संजय दुबे ने गुरुवार को कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बतायी। इस अवसर पर उनके साथ पार्थ की जिला कोर्डिनेटर ओजस्विनी त्रिवेदी , विश्व स्वास्थ्य संगठन के पर्यवेक्षक विपिन उपाध्याय तथा पीसीआई राहुल तिवारी व योगेश तिवारी भी उपस्थित रहे।पुनः
अधीक्षक डॉक्टर श्री दुबे ने बताया बताया कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा। एमडीए अभियान के दौरान घर-घर जाकर दो वर्ष के ऊपर की समस्त आबादी को डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की टैबलेट आयुवर्ग के अनुसार खिलायी जाएगी। दवा खिलाये जाने के लिए कुल 194 टीमें , बनायी गई है,जिसमें प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे। टीम के निरीक्षण हेतु 33 सुपरवाइजर , 2 आर आर टी टीम , 2 सेक्टर सुपरवाइजर लगाए गए हैं । सप्ताह के चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार तथा शुक्रवार में प्रत्येक दिन लगभग 20 से 25 घरों में दवा खिलाई जाएगी। ब्लाक का चयन नाइट ब्लड सर्वे के आधार पर किया गया है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















