Home जौनपुर Jaunpur News शाहगंज में किसी बड़े हादसे का इंतजार… बिजली विभाग का...

Jaunpur News शाहगंज में किसी बड़े हादसे का इंतजार… बिजली विभाग का जुगाड़

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur news शाहगंज-बदलापुर मार्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने किया हमला, घायल व्यक्ति की मौत

 शाहगंज भादी: जर्जर पोल पर 11,000 वोल्ट की लाइन

शिव कुमार प्रजापति ✍️

शाहगंज जौनपुर। पूर्वांचल विद्युत निगम ने जुगाड़ का हद पार कर दिया है कहीं बॉस के सहारे विद्युत व्यवस्था तो कहीं 11000  हाई वोल्टेज के खंभे को खंभे से सहारा। शाहगंज नगर के खास भादी जेडएफएम प्लाजा गली में लिंक मार्ग चौराहे पर स्थित तारों के जंजाल के बीच हाई वोल्टेज 11000 का खुला तार आबादी के बीच से गुजरी है। कहीं पर तार के नीचे घर तो कहीं पर तार के ऊपर जी हां यह है शाहगंज विद्युत विभाग की जुगाड़ व्यवस्थाओं के बीच शाहगंज की आबादी खतरों में रहने को मजबूर है निरंतर इसी रास्ते से होकर आसपास के लोगों का आवागमन भी होता है। जिससे बड़ा खतरा बना हुआ है यदि समय रहते ठीक नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। आखिर प्रदेश में कई करोड़ की बजट के बाद भी आखिर यह हालत खम्भों का नगर क्षेत्र में क्यों बना है। बॉस के सहारे विभिन्न जगहों पर बिजली के तार लटकती दिखाई पड़ते हैं। जिससे दो पहिया वाहन चलाना भी मुश्किल है। जो नगरी क्षेत्र के गलियों में अधिकांशतः  नजर आते हैं।

11000 हाई वोल्टेज तार का खंभा खंबे से बधा है, तारों के सहारे मात्रा टिका है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कई बार शिकायत किया गया परंतु विभाग ध्यान नहीं देता। प्रशासन ध्यान दे 

कलावती देवी 

क्षेत्रीय निवासी भादी

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News शांति शिक्षण संस्थान शिशु एवं बालिका विद्यालय में हुआ झंडारोहण कार्यक्रम
Next articleJaunpur Newsगणतंत्र दिवस पर टीबी मुक्त भारत के लिए ठाकुरबाड़ी ने युवाओं को दिलाई शपथ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।