Aawaz News
सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 प्लस सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा मेगा कैंप लगाकर कार्ड बनाये जाने के लिए निर्देशित किया गया हैं।
वरिष्ठ जनो के कार्ड सभी पंचायत भवन, जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर, सभी जन सेवा केंद्रो पर, समस्त आशा के माध्यम से, समस्त सूचिबद्ध निजी चिकित्सालयों पर बनाये जा सकते हैं। 70 प्लस वरिष्ठ जनों के आयुष्मान कार्ड,आधार कार्ड के जन्म तिथि के आधार पर बनाये जाने हैं। इसमें किसी भी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं हैं ।20 नवम्बर 2024 को दीवानी न्यायालय में कैंप लगाकर समस्त वरीष्ठजनों का कैंप लगवाकर कार्ड बनाया जायेगा। वरिष्ठ जन आयुष्मान कार्ड बनावाकर 05 लाख तक निःशुल्क ईलाज किसी भी सूचिबद्ध निजी चिकित्सालयों में व किसी भी राजकीय चिकित्सालयों में करवा सकते हैं ।उन्होने बताया है कि जनपद जौनपुर में कुल 34 निजी चिकित्सालय सूचिबद्ध हैं जहां पर लाभार्थियों का ईलाज व कार्ड बनवाया जा सकता हैं।
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी साचीज के निर्देशानुसार 20 नवम्बर 2024 से 22 नवम्बर 2024 तक सेवानिवृत्त समस्त कर्मचारियों का विकास भवन के द्वितीय तल पर कैंप लगाकर आय़ुष्मान कार्ड बनाया जायेगा जिसमें समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके आश्रितों का कार्ड बनाया जाना हैं। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी पं0 दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस कार्ड बनाने हेतु पेंशन से सम्बन्धित दस्तावेज, आधार कार्ड ,फोटो लेकर कैंप में आये व केंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का कष्ट करें ।
जनपद में अब तक कुल 1169562 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं और 83831 लाभार्थियों के ईलाज हो चुके हैं जिनपर लगभग 133 करोड़ खर्च हुये हैं
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















