Home जौनपुर ज्वेलरी के बदले सिपाही ने दिया 50 हजार का फर्जी हस्ताक्षर वाला...

ज्वेलरी के बदले सिपाही ने दिया 50 हजार का फर्जी हस्ताक्षर वाला चेक, मुकदमा दर्ज

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आदित्य टाइम्स संवाद
जौनपुर ज्वेलरी के बदले 50 हजार रुपये का ऐसा चेक देने के आरोप में पुलिस विभाग में तैनात एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिस पर हस्ताक्षर मिलान नहीं होने के चलते बैंक ने भुगतान से इनकार कर दिया था। मामला जलालपुर थाने में तैनात सिपाही हनुमंत प्रसाद सिंह से जुड़ा है। कोर्ट के आदेश पर जलालपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सर्राफा कारोबारी राहुल कुमार सोनी ने ज्वेलरी के बदले सिपाही द्वारा 50 हजार रुपये का चेक दिए जाने को लेकर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। कारोबारी का आरोप है कि चेक बैंक में जमा करने पर हस्ताक्षर का मिलान नहीं होने के कारण बैंक ने उसे वापस कर दिया।
इसके बाद कारोबारी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर जलालपुर पुलिस ने सिपाही हनुमंत प्रसाद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपों और संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleज्वेलरी के बदले सिपाही ने दिया 50 हजार का फर्जी हस्ताक्षर वाला चेक, मुकदमा दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here