आदित्य टाइम्स संवाद
जौनपुर ज्वेलरी के बदले 50 हजार रुपये का ऐसा चेक देने के आरोप में पुलिस विभाग में तैनात एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिस पर हस्ताक्षर मिलान नहीं होने के चलते बैंक ने भुगतान से इनकार कर दिया था। मामला जलालपुर थाने में तैनात सिपाही हनुमंत प्रसाद सिंह से जुड़ा है। कोर्ट के आदेश पर जलालपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सर्राफा कारोबारी राहुल कुमार सोनी ने ज्वेलरी के बदले सिपाही द्वारा 50 हजार रुपये का चेक दिए जाने को लेकर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। कारोबारी का आरोप है कि चेक बैंक में जमा करने पर हस्ताक्षर का मिलान नहीं होने के कारण बैंक ने उसे वापस कर दिया।
इसके बाद कारोबारी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर जलालपुर पुलिस ने सिपाही हनुमंत प्रसाद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपों और संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
ज्वेलरी के बदले सिपाही ने दिया 50 हजार का फर्जी हस्ताक्षर वाला चेक, मुकदमा दर्ज
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ













