Home आवाज़ न्यूज़ अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की 10 मिनट में ठिकाने तबाह करने की चेतावनी,...

अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की 10 मिनट में ठिकाने तबाह करने की चेतावनी, खामेनेई ने भी अमेरिका-इजराइल को चेताया

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव की आशंकाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए दावा किया है कि ईरान में अभी भी ‘पिकऐक्स माउंटेन’ जैसे एक-दो ठिकाने बचे हैं, जिन्हें नष्ट किया जाना बेहद जरूरी है।

फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका महज 10 मिनट के भीतर इन ठिकानों को मटियामेट कर सकता है। ईरान पर अविश्वास जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अचानक सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।

दूसरी तरफ, ईरान ने भी अमेरिका की धमकियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने शीर्ष सैन्य कमांडरों के साथ पहली बैठक की और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अमेरिका और इजराइल की संपत्तियों को ईरान की ‘लक्ष्य सूची’ (हिट लिस्ट) में शामिल करने को कहा है। खामेनेई ने चेतावनी दी है कि ईरान की ओर उठने वाले किसी भी कदम या धमकी का तत्काल और विनाशकारी जवाब दिया जाएगा।

इसी बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी ईरान पर वाणिज्यिक जहाजों पर हमले का आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्य हासिल करने में सक्षम है, हालांकि ट्रंप प्रशासन ने अभी किसी नए हमले पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है।

इस तनाव के बीच अमेरिकी मीडिया, विशेषकर ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट ने चिंताएं और बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों के तुरंत बाद वॉशिंगटन ईरान के खिलाफ एक सीमित सैन्य अभियान छेड़ सकता है।

इसे लेकर अमेरिका ने खाड़ी के कई अरब देशों को पहले ही अलर्ट कर दिया है। फिलहाल इस संभावित सैन्य अभियान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों देशों के तल्ख बयानों ने वैश्विक स्तर पर क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

The post अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की 10 मिनट में ठिकाने तबाह करने की चेतावनी, खामेनेई ने भी अमेरिका-इजराइल को चेताया appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleइंडिया गठबंधन रैली लाइव: राहुल गांधी, अखिलेश यादव और विपक्षी नेता रामलीला मैदान पहुंचे
Next articleज्ञानेश कुमार को नींद नहीं आ रही’: राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों को ‘अवैध’ बताया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।