Home आवाज़ न्यूज़ DRDO की बड़ी सफलता: 1000 किमी रेंज वाली LRLACM क्रूज मिसाइल का...

DRDO की बड़ी सफलता: 1000 किमी रेंज वाली LRLACM क्रूज मिसाइल का पहला सफल परीक्षण

0
🔊 खबर सुनें

DRDO ने 15 जून को भारत की नई लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (Long Range Land Attack Cruise Missile – LRLACM) का पहला सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को अमेरिकी टोमहॉक का भारतीय संस्करण माना जा रहा है।

ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) चंडीपुर से छोड़ी गई यह मिसाइल 1000 किलोमीटर दूर स्थित टारगेट को सटीक रूप से भेदने में सफल रही। ‘निरभय’ क्रूज मिसाइल के असफल परीक्षणों के बाद यह DRDO की textbook सफलता मानी जा रही है।

यह सबसोनिक मिसाइल 0.8 मैक स्पीड से उड़ान भरती है, कम ऊंचाई पर उड़ने के कारण दुश्मन के रडार से बचना आसान है और इसमें 500 किलो ग्राम वॉरहेड लगाया गया है। मिसाइल को जमीन, समुद्र और हवा सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है।

DRDO के अनुसार, दो और डेवलपमेंटल ट्रायल तथा दो यूजर ट्रायल के बाद अगले दो वर्षों में इसे भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा।

The post DRDO की बड़ी सफलता: 1000 किमी रेंज वाली LRLACM क्रूज मिसाइल का पहला सफल परीक्षण appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleचंदौसी में सनसनीखेज हत्या: लोहे की रॉड से सिर पर वार कर कैंटीन संचालक की हत्या
Next articleNEET UG पुनर्परीक्षा: परीक्षा सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए सरकार ने टेलीग्राम पर 22 जून तक प्रतिबंध लगाया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।