Home आवाज़ न्यूज़ भाजपा का बड़ा ऐलान: UP में योगी और Uttarakhand में धामी ही...

भाजपा का बड़ा ऐलान: UP में योगी और Uttarakhand में धामी ही होंगे CM चेहरा

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर चल रहे नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर भाजपा ने पूर्ण विराम लगा दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे।

नितिन नबीन के इस बयान ने उन सभी चर्चाओं पर रोक लगा दी है, जो हाल ही में यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज के बयान के बाद जोर पकड़ रही थीं। पंकज ने कहा था कि सीएम चेहरा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा और मौजूदा चेहरा बरकरार रहना जरूरी नहीं है।

नितिन नबीन की घोषणा के बाद अब पार्टी में स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। भाजपा ने साफ संदेश दिया है कि दोनों राज्यों में मौजूदा नेतृत्व पर उसका पूरा भरोसा है।

The post भाजपा का बड़ा ऐलान: UP में योगी और Uttarakhand में धामी ही होंगे CM चेहरा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया, प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटाया गया
Next articleसोनम वांगचुक के अस्पताल जाने के बाद CJP के अभिजीत दिपके ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।