Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, खराब प्रदर्शन वाले...

Jaunpur News स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, खराब प्रदर्शन वाले ब्लॉकों से म…

0
Jaunpur News स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, खराब प्रदर्शन वाले ब्लॉकों से म...
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आयुष्मान कार्ड, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण की समीक्षा; खराब हेल्थ एटीएम एक सप्ताह में चालू कराने के निर्देश

जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में प्रगति सुधारने और पात्र लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण, जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा की गई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर आयोजित बैठक में सीडीओ ने आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के अधिक से अधिक कार्ड बनाने पर जोर दिया। जीरो पॉवर्टी योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की ब्लॉकवार समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले विकास खंडों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए।

जननी सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने और अनावश्यक देरी से बचने को कहा गया। वहीं, संस्थागत प्रसव में अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले विकास खंडों को अगली बैठक तक स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

एक सप्ताह में चालू कराएं खराब हेल्थ एटीएम

बैठक में जनपद में सीटी स्कैन की व्यवस्था, आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान, टीकाकरण, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम और एंबुलेंस सेवाओं की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने शाहगंज और ट्रामा सेंटर में खराब पड़े हेल्थ एटीएम को एक सप्ताह के भीतर चालू कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रसूताओं को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने और परिवार नियोजन कार्यक्रम की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

साफ-सफाई और जागरूकता अभियान पर जोर

संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी ने अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी। सीडीओ ने अधिशासी अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में झाड़ियों की कटाई तथा साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य संचारी रोगों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में बच्चों के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव के प्रति जागरूकता अभियान चलाने को कहा। बच्चों को स्वच्छता अपनाने, आसपास सफाई रखने और मच्छरों से बचाव के उपायों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया।

सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान संचालित करने और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में मौसम का अलर्ट, 28 से 30 अक्टूबर तक आंधी, वज्रपात और भारी बारिश की आशंका
Next articleJaunpur News पदुमपुर तिराहे पर लूट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी पकड़े गए
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here