Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में गौशालाओं की देखभाल कागजों में, गौशाला की खुल...

Jaunpur News जौनपुर में गौशालाओं की देखभाल कागजों में, गौशाला की खुल रही है पोल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

यह भी पढ़ें: Jaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट


जौनपुर। जिले के अस्थायी गोषालाओं में  इन दिनों भरपेट चारा और चिकित्सा के अभाव में गोवंश दम तोड़कर सरकारी दावों की पोल खोल रहे हैं। लग रहा है इन दिनों इनकी देखभाल अधिकारियों की प्राथमिकता पर नहीं है। बेसहारा गोवंशों के संरक्षण के लिए सरकार की ओर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें उनके संरक्षण से लेकर खाने व चिकित्सा तक की व्यवस्था है। सरकारी योजनाएं सिर्फकागजों तक ही सीमित होती नजर आ रही है। इसकी हकीकत किसी भी गौ आश्रय स्थल में आकस्मिक निरीक्षण कर आसानी से देखी जा सकती है।   गोशालाओं में प्रति महीना लाखों रुपये हरा चारा,भूसे, चूनी -चोकर व कर्मचारियों तथा चिकित्सा

सुविधाओं पर पर खर्च किया जाता है, मगर यहां गोवंश इलाज और भूख से तड़प कर दम तोड़ रहे  हैं, जिन्हें देखने वाला कोई नजर नहीं आ रहा।बेसहारा गोवंशों के संरक्षण के लिए जिले में ब्लाक व गांव स्तर  पर सैकड़ों गोशालाएं संचालित हो रहीहैं। लेकिन इन गोशालाओं की देखरेख के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए जाते हैं। जबकि धरातल पर गोवंश  भूख और इलाज के आभाव में दम तोड़ रहे हैं। सरकार   गोवंश के बेहतर इलाज के लिए पशु चिकित्सको की भी तैनाती है। मानकों के अनुसार उन्हें प्रतिदिन  गोशाला में जाकर जांच करनी

होतीहैं। मगर इस गोशालाओं  में चिकित्सक कभी नहीं दिखाई देते हैं।यहां गोवंशों को पौष्टिक चारा की जगह पर सिर्फ जीने भर को चारा ही दिया जा रहा  है। वही कई गोवंश इलाज के अभाव  में तड़पते नजर आते है ।मौजूदा समय में भयंकर गर्मी में कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। गौशाला का संचालन ग्राम पंचायत और मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश योजना के तहत किया जा रहा है।फिर भी गौशाला मूलभूत सुविधाओं  से अभी महरुम है। सैकड़ों गोवंश पकड़कर गौशाला में लाए जरूर गए हैं, लेकिन इनके लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जिसके कारण गौशाला में गोवंश भूखे घूम रहे हैं, और इलाज के अभाव में  गोवंश मौत के मुंह में समाते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पुलिस ने धोखाधड़ी के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार 5 मोबाइल, 3 सिम, 5 एटीएम कार्ड सहित 55500 रुपये नगद बरामद
Next articleJaunpur News रमेश चंद्र राय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।