Home आवाज़ न्यूज़ *पशु आरोग्य शिविर में 658 पशुओं का पंजीकरण, निश्शुल्क दवाएं वितरित

*पशु आरोग्य शिविर में 658 पशुओं का पंजीकरण, निश्शुल्क दवाएं वितरित

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

खुटहन (जौनपुर)17 अक्टूबर पशुपालन विभाग की ओर से शनिवार को शहाबुद्दीनपुर गांव में पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, टीकाकरण और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में कुल 658 पशुओं का पंजीकरण कर उनका निश्शुल्क उपचार तथा दवाएं वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंतलाल मौर्या ने गोपूजन कर किया।कार्यक्रम में पशु चिकित्सकों ने पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण कराने, साफ-सफाई रखने और संतुलित आहार देने की सलाह दी। पशुपालकों को पशुधन बीमा, पशु किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया गया।शिविर में डाक्टर चंद्रभान,पशुधन प्रसार अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता,राजू सिंह, सुनील पांडेय,बंशबहादुर पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में यूनिटी डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, 128 स्लाइस सीटी स्कैन समेत आधुनिक जांच सु…
Next articleस्नातक एमएलसी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह का सीताराम सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज त्रिकौलिया खुटहन में हुआ स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here