Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: जमीनी विवाद में घायल राजकुमार गोड़ की मौत, परिजनों ने सड़क...

जौनपुर: जमीनी विवाद में घायल राजकुमार गोड़ की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्श…

0
जौनपुर: जमीनी विवाद में घायल राजकुमार गोड़ की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्श...
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजकुमार गोड़ की शुक्रवार रात वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बरइक्ष गेट के पास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे जमीन के पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। इस दौरान राजकुमार गोड़ के सिर में गंभीर चोट आई थी। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने बरइक्ष गेट के पास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान रतनूपुर–मोढ़ैला मार्ग पर कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझाया-बुझाया। इसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। मामले में मारपीट के कारणों और पुलिस की आगे की कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली करने की अनुमति दी
Next articleजौनपुर में यूनिटी डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, 128 स्लाइस सीटी स्कैन समेत आधुनिक जांच सु…
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here