Home उत्तर प्रदेश हत्या के प्रयास के मामले में तीन गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और डंडा बरामद

हत्या के प्रयास के मामले में तीन गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और डंडा बरामद

0
128600-1
🔊 खबर सुनें

सरपतहां, जौनपुर। थाना सरपतहां पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों और एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी और लकड़ी का डंडा भी बरामद करने का दावा किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सरपतहां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मनवल गांव निवासी महेन्द्र पुत्र चौथीराम, शीला पत्नी महेन्द्र और रजनीश पुत्र महेन्द्र को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक तीनों की गिरफ्तारी थाना सरपतहां में दर्ज मु.अ.सं. 302/26 से संबंधित मामले में की गई है। मुकदमे में बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लोहे की कुल्हाड़ी और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उनका चालान न्यायालय भेज दिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंजय यादव, कांस्टेबल नितीश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल शिवम कुशवाहा और रिजर्व महिला कांस्टेबल शाहिनी शामिल रहीं

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news जौनपुर: दो पिकअप से क्रूरतापूर्वक लदी 10 भैंसें बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
Next articleफरीदाबाद में 250 फुट गहरे बोरवेल में गिरी 3 वर्षीय बच्ची की 10 घंटे के बचाव अभियान के बाद मौत हो गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here