Home आवाज़ न्यूज़ शाहजहांपुर में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक की टक्कर, दो की मौत,...

शाहजहांपुर में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के बमिहाना गांव से कांवड़ लेने गए 15 कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में शुक्रवार सुबह नवादा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक से पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए।

बमिहाना गांव से 15 कांवड़ियों का जत्था गुरुवार रात करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बदायूं के दातागंज स्थित डांडी घाट के लिए रवाना हुआ था। रामगंगा नदी से जल लेकर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गांव के शिव मंदिर लौट रहे थे। नवादा मोड़ पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर पहले दातागंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर लग गई।

ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाई में पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे कांवड़ लेकर चल रहे शिवम मिश्रा समेत कुछ अन्य भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए।

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। कुछ को बरेली ले जाया गया, जहां बमिहाना निवासी अमन (20) और गुड्डू (30) को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का जैतीपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि कुछ को राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर रेफर किया गया है।

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है और उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

The post शाहजहांपुर में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रक की टक्कर, दो की मौत, कई घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजम्मू में गर्भपात के बाद 14 वर्षीय लड़की की मौत, स्कूल शिक्षक गिरफ्तार
Next articleराहुल गांधी छात्र विरोध प्रदर्शन में पैलेट गन से घायल हुए छात्र के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।