पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर नगर में एक निजी होटल में भीषण आग लगने से कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में से पांच मेघालय के और तीन पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के निवासी थे। यह घटना तब घटी जब एक चार मंजिला होटल के भूतल पर आग लग गई, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल अधिकारी और पुलिस भीषण आग को बुझाने में सफल रही। स्थानीय लोग भी अधिकारियों की सहायता करते नजर आए, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन स्थानीय लोगों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
खबरों के मुताबिक, होटल के एक एसी यूनिट में आग लगी और तेज़ी से फैल गई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि होटल में बुनियादी अग्नि सुरक्षा उपायों का अभाव था और अहम मौके पर फायर अलार्म भी नहीं बजा। हालांकि, अधिकारियों द्वारा बाद में गहन जांच किए जाने की संभावना है। पुलिस ने बतया की इस घटना में सात लोगों की जान चली गई है… एफएसएल की एक टीम यहां पहुंचेगी। होटल संचालकों को एफआईआर दर्ज करने के बाद हिरासत में ले लिया गया है; हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई और जांच कर रहे हैं
होटल संचालक हिरासत में
बीरभूम के एसपी विदित राज भुंडेश ने बताया, “बाहर से न तो धुआं दिख रहा था और न ही आग की लपटें। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। सीढ़ियों की मदद से 22 लोगों को बचाया गया और 11 लोगों को अस्पताल भेजा गया। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। FIR दर्ज होने के बाद होटल संचालक को हिरासत में ले लिया गया है, हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
आग लगने के समय सो रहे थे लोग
पुलिस ने बताया कि आग सुबह तारापीठ मंदिर नगरी स्थित चार मंजिला एक होटल के भूतल पर लगी। उस समय होटल में ठहरे ज्यादातर लोग सो रहे थे। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने शुरुआत में बताया था कि आग की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बाद में पुलिस ने सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी, वहीं होटल अधिकारियों ने दावा किया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
The post पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक होटल में लगी भीषण आग में सात लोगों की जलकर मौत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |














