Home आवाज़ न्यूज़ अतीक के बेटे उमर के काफिले ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर किया...

अतीक के बेटे उमर के काफिले ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर किया हंगामा, बिना टोल दिए कई गाड़िया हुईं पार

0
🔊 खबर सुनें

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद को लखनऊ जेल से प्रयागराज ले जाते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर हंगामे का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर उमर को पुलिस सुरक्षा में एक पारिवारिक जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज लाया जा रहा था।

टोल प्लाजा प्रबंधन का आरोप है कि उमर अहमद के काफिले में शामिल करीब 25 से 30 निजी वाहनों ने बिना टोल दिए बैरियर पार कर लिया। टोल कर्मचारियों ने वाहनों को रोकने की कोशिश की तो कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता और धमकी दी गई।

टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से नवाबगंज थाने में मामले की तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कई वाहनों के नंबर भी दर्ज कराए गए हैं।

पुलिस वैन के पीछे चल रहा था काफिला

शिकायत के मुताबिक, 8 अगस्त 2026 की रात करीब 3:50 बजे नवाबगंज टोल प्लाजा के बूथ नंबर-3 से उमर अहमद को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार लखनऊ से प्रयागराज लाया जा रहा था।

आरोप है कि सरकारी वाहनों के गुजरने के बाद उसके पीछे बड़ी संख्या में निजी वाहन टोल प्लाजा पहुंचे। टोल कर्मचारियों के अनुसार, काफिले में शामिल वाहन चालकों ने टोल बैरियर को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

टोल कर्मचारियों ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

CCTV फुटेज से होगी जांच

टोल प्रबंधन का कहना है कि वाहनों ने तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से टोल प्लाजा पार किया। इस दौरान टोल बैरियर को नुकसान पहुंचने और राजस्व की क्षति का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायत में कई वाहनों के नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस अब टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज और वाहन नंबरों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

टोल प्रबंधन ने काफिले में शामिल वाहनों पर टोल चोरी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कर्मचारियों के साथ अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

The post अतीक के बेटे उमर के काफिले ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर किया हंगामा, बिना टोल दिए कई गाड़िया हुईं पार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleपरिसीमन विधेयक को लेकर एनसीपी-एसपी सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
Next articleराहुल गांधी ने अमित शाह पर हमला बोला, जंतर-मंतर हिंसा की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।