Home आवाज़ न्यूज़ यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस की त्रिस्तरीय रणनीति तैयार, सपा...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस की त्रिस्तरीय रणनीति तैयार, सपा के तालमेल से मिलेगी भाजपा को चुनौती

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पार्टी ने चुनावी तैयारी के लिए त्रिस्तरीय योजना बनाई है, जिसमें युवाओं और Gen Z वोटरों को जोड़ना, संगठन को मजबूत करना तथा समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को जल्द अंतिम रूप देना शामिल है।

कांग्रेस की कोशिश है कि चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए और नए मतदाताओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाई जाए। पार्टी का मानना है कि युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने से Gen Z के बीच उसकी पकड़ मजबूत हो सकती है।

राहुल गांधी के कार्यक्रमों से युवाओं पर फोकस

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे।

इससे पहले राहुल गांधी कोटा और देहरादून में भी छात्रों से जुड़े कार्यक्रम कर चुके हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि शिक्षा, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं की चिंताओं को लगातार उठाया जा रहा है। कांग्रेस अब 2027 के चुनाव में युवाओं, खासकर नए मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।

सपा के साथ सीट बंटवारे पर जल्द फैसला

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर भी कांग्रेस ने बातचीत तेज कर दी है। पार्टी चाहती है कि चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे की स्थिति साफ हो जाए, ताकि कार्यकर्ताओं और नेताओं में किसी तरह का भ्रम न रहे।

इसी क्रम में प्रियंका गांधी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक की थी, जिसमें गठबंधन और सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

संगठन मजबूत करने की तैयारी

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बदलाव कर रही है। पार्टी ने कई नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की तैयारी की है।

बसपा के कमजोर होने के बाद दलित वोट बैंक को अपने साथ जोड़ने की कोशिश भी की जा रही है। इसी रणनीति के तहत अंबेडकरवादी नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, वरुण चौधरी, संजीव आर्य और अब्दुल हन्नान जैसे नेताओं को संगठन की जिम्मेदारियां दी गई हैं।

The post यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस की त्रिस्तरीय रणनीति तैयार, सपा के तालमेल से मिलेगी भाजपा को चुनौती appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleअमेरिकी सीनेट ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित कर दिया है। इससे भारत को किस प्रकार चिंता हो सकती है?
Next articleमेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, ड्रोन को लेकर मचा हड़कंप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।