Home जौनपुर Jaunpur news कांग्रेस के शासनकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं-डॉ. मोहन...

Jaunpur news कांग्रेस के शासनकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं-डॉ. मोहन यादव

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ


आदित्य टाइम्स संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर । लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष के पूर्ववर्ती सरकारों की कार्य प्रणाली का हवाला देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूरे दावे के साथ कहा कि एक फिर केंद्र पूर्ण बहुमत से मोदी सरकार बनने जा रही है।
कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। घाेटालों के चलते पूरा देश अस्त-व्यस्त था , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सशक्त हुआ है , पाकिस्तान ने गलती की तो घर में घुसकर उसे मारा गया , बहुमत के साथ सरकार आते ही कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दी गई।
पत्रकारों से बात करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी जीत रही है एक बार फिर नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है आज हम यहां बीजेपी उम्मीदवार कृपा शंकर सिंह के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करने के लिए आए थे और यह भारी बहुमत से जीत रहे हैं जनपद के तमाम मंत्री और नेता और विधायक मिलकर इस काम में लगे हुए हैं और इस बार फिर भारी बहुमत से जौनपुर की दोनों लोकसभा सीटें जीतकर मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में फिर मोदी की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव,सुरेंद्र बहादुर सिंह पूर्व विधायक,बांकेलाल सोनकर पूर्व विधायक, विधायक रमेश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, पुष्पराज सिंह जिला अध्यक्ष, सीमा द्विवेदी राज्यसभा सांसद ने अपनी बात को रखा और जनता से अपील किया कि 25 तारीख को भारी से भारी मतों से कृपा शंकर सिंह को विजई बनाएं, इसके अधिक बड़ी संख्या में प्रधानों द्वारा भारतीय जनता पार्टी में सदस्य लिया गया इस मौके पर प्रधान संत सोनी, गुड्डू सिंह, शिवप्रसाद साहित अन्य लोग उपस्थित रहे,

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में पुरातत्व विभाग के अभिलेखों में अटाला मस्जिद और राजस्व अभिलेखों में जामा मस्जिद नाम दर्ज,मामला अदालत में
Next articleJaunpur news जौनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप बोले भाजपा चुनाव हार रही है
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here