बारिश का मौसम ठंडक तो लाता है, लेकिन कई इलाकों में उमस भी बढ़ जाती है। ऐसे में घर, ऑफिस या कार में लंबे समय तक एयर कंडीशनर का इस्तेमाल आम हो जाता है। AC की ठंडी हवा गर्मी से राहत जरूर देती है, लेकिन लगातार इसके संपर्क में रहने से त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है।
लंबे समय तक AC में रहने से त्वचा की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है। इससे रूखापन, खुजली, जलन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, AC कमरे की हवा से नमी सोख लेता है। जब त्वचा लगातार सूखी हवा के संपर्क में रहती है, तो उसकी सुरक्षात्मक परत कमजोर पड़ जाती है। नतीजतन त्वचा ड्राई, बेजान और खुरदरी महसूस होने लगती है। संवेदनशील या पहले से ड्राई स्किन वाले लोगों में यह समस्या और तेज हो सकती है।
नमी की कमी से अक्सर खुजली शुरू हो जाती है। बार-बार खुजलाने से लालपन, जलन और छोटे घाव हो सकते हैं। इससे संक्रमण या अन्य त्वचा रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए खुजली को नजरअंदाज न करें और समय पर त्वचा की देखभाल शुरू करें।
त्वचा को हाइड्रेट रखने के उपाय
- रोजाना पर्याप्त पानी पिएं, ताकि शरीर और त्वचा अंदर से नमी पा सकें।
- चेहरे और शरीर पर नियमित मॉइस्चराइजर लगाएं। नहाने के तुरंत बाद लगाने से नमी लंबे समय तक बनी रहती है।
- हल्के और हाइड्रेटिंग फेस वॉश का इस्तेमाल करें। कठोर साबुन या केमिकल वाले प्रोडक्ट से बचें।
- हफ्ते में एक-दो बार हाइड्रेटिंग फेस मास्क लगा सकते हैं।
- AC का तापमान बहुत कम न रखें।
- समय-समय पर AC वाले कमरे से बाहर निकलकर सामान्य हवा में कुछ मिनट बिताएं।
- संतुलित आहार लें—मौसमी फल, हरी सब्जियां, मेवे और विटामिन C व E वाले खाद्य पदार्थ।
- पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूर रहें।
अगर खुजली, लाल चकत्ते, जलन या लगातार ड्राईनेस बनी रहे, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
The post घंटों AC में बैठने से त्वचा हो सकती है रूखी और खुजलीदार, जानें आसान घरेलू उपाय appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav
