*परियोजना निदेशक ने जारी की अपील, कार्रवाई न होने पर व्हाट्सएप पर करें शिकायत*
*जौनपुर।* मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब भी आवास से वंचित पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अपील जारी की है। परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय ने बताया कि जनपद में विशेष अभियान चलाकर अधिकांश पात्र परिवारों को योजना से आच्छादित किया जा चुका है। इसके बावजूद यदि कोई पात्र परिवार अभी तक योजना का लाभ नहीं पा सका है, तो वह 30 जुलाई 2026 तक अपने संबंधित विकासखंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को आवेदन पत्र प्रस्तुत करे।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आवासविहीन दिव्यांगजन, निराश्रित महिलाएं (18 से 50 वर्ष आयु वर्ग), मुसहर समुदाय, एसिड अटैक पीड़ित आवासहीन व्यक्ति तथा दैवीय आपदा से प्रभावित परिवार पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
परियोजना निदेशक ने यह भी कहा कि यदि किसी विकासखंड में नियमानुसार आवेदन पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संबंधित आवेदक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जौनपुर के व्हाट्सएप नंबर 9454465260 पर आवेदन की प्रति, मोबाइल नंबर और आवास के फोटोग्राफ भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया








