Home आवाज़ न्यूज़ मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई तक करें...

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई तक करें आवेदन*

1000871686-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़

*परियोजना निदेशक ने जारी की अपील, कार्रवाई न होने पर व्हाट्सएप पर करें शिकायत*

*जौनपुर।* मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब भी आवास से वंचित पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अपील जारी की है। परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय ने बताया कि जनपद में विशेष अभियान चलाकर अधिकांश पात्र परिवारों को योजना से आच्छादित किया जा चुका है। इसके बावजूद यदि कोई पात्र परिवार अभी तक योजना का लाभ नहीं पा सका है, तो वह 30 जुलाई 2026 तक अपने संबंधित विकासखंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को आवेदन पत्र प्रस्तुत करे।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आवासविहीन, दिव्यांगजन, निराश्रित महिलाएं (18 से 50 वर्ष आयु वर्ग), मुसहर समुदाय, एसिड अटैक पीड़ित आवासहीन व्यक्ति तथा दैवीय आपदा से प्रभावित परिवार पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
परियोजना निदेशक ने यह भी कहा कि यदि किसी विकासखंड में नियमानुसार आवेदन पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संबंधित आवेदक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जौनपुर के व्हाट्सएप नंबर 9454465260 पर आवेदन की प्रति, मोबाइल नंबर और आवास के फोटोग्राफ भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई तक करें आवेदन*
Next articleहिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में हादसा, 13 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here