Home आवाज़ न्यूज़ हाईकोर्ट के आदेश पर गरजा बुलडोजर, सरकारी चकमार्ग से हटाया गया अवैध...

हाईकोर्ट के आदेश पर गरजा बुलडोजर, सरकारी चकमार्ग से हटाया गया अवैध कब्जा*

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
*जौनपुर।* मड़ियाहूं तहसील के रामपुर ब्लॉक स्थित परमालपुर गांव में हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने सरकारी चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर करीब 75 मीटर लंबे सरकारी चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया गया।
जानकारी के अनुसार, सरकारी चकमार्ग पर पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पर मामला न्यायालय पहुंचा था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया और सरकारी भूमि को मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकिसानों के ‘दिल्ली कूच’ को लेकर हाई अलर्ट: शंभू बॉर्डर पूरी तरह सील, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
Next articleजौनपुर: जंघई स्टेशन पर ट्राली बैग में बम की सूचना से मचा हड़कंप, 2 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन,*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here