Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों...

Jaunpur News विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस के अवसर पर मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन, तिघरा (खुटहन) द्वारा एस.एस.आर.एम. इंस्टीट्यूट परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, स्टाफ, ग्रामीणों तथा ऐसे बच्चों को शामिल किया गया, जो नियमित रूप से विद्यालय नहीं जाते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों और इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बचपन शिक्षा, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास का समय होता है तथा बच्चों से श्रम कराना कानूनन अपराध है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

संस्था की निदेशक श्रीमती ज़ैनब रजा ने कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति, पुस्तकें, यूनिफॉर्म तथा मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी सदस्य श्री राम नारायण पाल एवं कुमारी दीपांजलि यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर उपस्थित 10 बच्चों को कॉपियां, ऑल इन वन बालपोथी तथा पेन वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में श्री राजनाथ यादव, अर्सलान हैदर रजा, रहीम, बेलाल, कुमारी वंदना पाल, कुमारी मुस्कान, कुमारी निशा, श्रीमती फातमा, श्री जियालाल यादव, श्री सूर्यमणि यादव एवं श्री रामबली पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन ऑफिस इंचार्ज श्रीमती सुप्रिया सिंह ने किया। अंत में संस्था के डायरेक्टर एवं ट्रस्टी श्री सैयद मोहसिन रजा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : दो सप्ताह बाद भी तीन अस्पतालों का नही खुला ताला
Next articleJaunpur News : सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु 14 जून को निकाला जाएगा कैंडल मार्च
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।