वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री यजुवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग में ग्राम समोधपुर मार्ग स्थित कम्मरपुर पुलिया पर मौजूद थे कि तभी एक व्यक्ति एक मोटर साइकिल से समोधपुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पास आने पर पुलिस बल को देखकर अचानक हड़बड़ाकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागना चाहा, तभी हडबड़ाहट मे मोटर साइकिल पलट गयी। व्यक्ति पैदल ही कम्मरपुर गाँव के तरफ भागा, जिसको थानाध्यक्ष सरपतहा द्वारा रुकने के लिए कहा गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा अपने हाथ में लिये हुए तमंचे से पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से दो फायर कर दिया, जिसमे से एक गोली थानाध्यक्ष सरपतहा के दाहिनी कान के पास से सनसनाती हुई निकल गयी। जिसके उपरांत आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष सरपतहा एवं उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह द्वारा फायर किया गया। कुछ देर बाद फायर की आवाज बन्द होने पर उस व्यक्ति के पास पहुँचे तो उसके बाये पैर में घुटने के नीचे गोली लगी थी। पूछताछ पर अपना नाम पंकज यादव पुत्र रूदल यादव निवासी सारी बडौना थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष बताया। मौके पर अभियुक्त एक तमचा 0.315 बोर, एक खोखा व एक जिन्दा कारतुस .0315 बोर का, मोबाइल फोन व चोरी की 01 मोटरसाइकिल स्पेलेण्डर प्लस यू0पी0 62 ए0के0 3329 अंकित है । मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अखण्डनगर से चोरी किया था तथा इसका नम्बर प्लेट बदल कर चला रहा था। अभियुक्त को वास्ते जीवन रक्षार्थ सरकारी वाहन से ईलाज हेतु सी0एच0सी0 सुईथाकला के लिए रवाना किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/26 धारा 109(1) /317(2),318(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।”
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. पंकज यादव पुत्र रूदल यादव निवासी सारी बडौना थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास का विवरण-
1. मु0अ0सं0 447/2023 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 कोतवाली देहात गोण्डा
2. मु0अ0सं0 204/19 धारा34/392/411 भादवि सरपतहाँ जौनपुर
3. मु0अ0सं0 238/19 धारा 34/392/411 भादवि सरपतहाँ जौनपुर
4. मु0अ0सं0 13/21 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 419/420/467/468/471 भादवि सरपतहॉंजौनपुर
5. मु0अ0सं0 229/22 धारा 3 (1) उ0 प्र0 गैगेस्टर एक्ट सरपतहांजौनपुर
6. मु0अ0सं0 243/19 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 सरपतहां जौनपुर
7. मु0अ0सं0 164/24 धारा3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 325 बी0एन0एस0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 एकौना देवरिया
8. मु0अ0सं0 232/26 धारा 109(1) /317(2),318(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी का विवरण-
1. 01 तमन्चा .315 बोर
2. 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. 02 खोखा कारतूस .315 बोर
4. 01 मो0सां0 चे0नं0 HAW128NHF15648
गिरफ्तारी/बरामदगी करने टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष श्री यजुवेन्द्र कुमार सिंह थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री सुरेश कुमार सिहं चौकी प्रभारी पट्टीनरेन्द्रपुर थाना सरपतहा जौनपुर
3. हे0का0 सूर्यप्रताप सिंह यादव थाना सरपतहा जौनपुर
4. का0 नितीश कुमार थाना सरपतहा जौनपुर
5. का0 रतन लाल गिरी थाना सरपतहा जौनपुर
6. का0 विरेन्द्र चौहान थाना सरपतहा जौनपुर
7. का0 पवन कुमार यादव थाना सरपतहा जौनपुर
8. का0 मणिश्वर कुमार थाना सरपतहा जौनपुर
9. रि0का0 प्रिन्स साहनी थाना सरपतहा जौनपुर
10. रि0का0शिवम कुशवाहा थाना सरपतहा जौनपुर
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |


















