Home आवाज़ न्यूज़ कोयल नदी पुल के एप्रोच रोड व फ्लाईओवर निर्माण का शिलान्यास! पलामू...

कोयल नदी पुल के एप्रोच रोड व फ्लाईओवर निर्माण का शिलान्यास! पलामू को मिली बड़ी सौगात!

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पलामू: पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सिंगरा एवं चैनपुर प्रखंड के ग्राम चेड़ाबार के बीच कोयल नदी पर बने पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड तथा रेलवे लाइन और सड़क के ऊपर फ्लाईओवर निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।बताया गया कि कोयल नदी पर पुल बनने के बावजूद एप्रोच पथ के अभाव में पूर्वडीहा, चेड़ाबार, बजराहा, टिकुलिया और सिंगरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
एप्रोच रोड और फ्लाईओवर के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति देने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क को भी मजबूत करेगी।
इससे लोगों का समय बचेगा और यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: सीएम धामी ने बर्नीगाड़ को दी ₹217 करोड़ की विकास सौगात, 38 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण और नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पलामू में 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
Next articleमध्य प्रदेश में जमीन का खेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here