पलामू: पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सिंगरा एवं चैनपुर प्रखंड के ग्राम चेड़ाबार के बीच कोयल नदी पर बने पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड तथा रेलवे लाइन और सड़क के ऊपर फ्लाईओवर निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।बताया गया कि कोयल नदी पर पुल बनने के बावजूद एप्रोच पथ के अभाव में पूर्वडीहा, चेड़ाबार, बजराहा, टिकुलिया और सिंगरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
एप्रोच रोड और फ्लाईओवर के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई गति देने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क को भी मजबूत करेगी।
इससे लोगों का समय बचेगा और यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |





