**नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार) आवाज न्यूज़ **
जौनपुर। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद जौनपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (ADM) परमानंद झा के नेतृत्व में फायर विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई संस्थानों में फायर सेफ्टी एवं सुरक्षा मानकों से जुड़ी खामियां पाई गईं।
जांच के दौरान दृष्टि कोचिंग संस्थान, विद्यापीठ कोचिंग समेत लगभग 5 से 6 प्रमुख कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने भवन की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग एवं अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
निरीक्षण में जिन संस्थानों में लापरवाही पाई गई, उन्हें नोटिस जारी करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
अचानक हुई इस छापेमारी से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया। ADM परमानंद झा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी कोचिंग संस्थानों को फायर सेफ्टी एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा।
जौनपुर ब्रेकिंग:लखनऊ में हुए कोचिंग में हुए हादसे को लेकर जनपद में एडीएम और फायर ब्रिडेग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान मिली कई खामियां
🔊 खबर सुनें







