नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
बदलापुर जौनपुर । कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर वार्ड नंबर-14 निवासी महेंद्र शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद सहित पैतिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट व बलवा करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित महेंद्र शर्मा के अनुसार 12 जून 2026 को सुबह लगभग 10 बजे वह पक्षकारों के साथ जौनपुर दीवानी न्यायालय में चल रहे मुकदमे की तारीख पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी मनोज शर्मा, सत्यम शर्मा, लक्ष्मण उर्फ राजन, प्रकाश शर्मा, मंगलाप्रसाद शर्मा, अरुण शर्मा, कमला समेत अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए और लाठी-डंडों से लैस होकर उनकी पत्नी निशा शर्मा तथा पुत्रियों स्वेक्षा शर्मा और लक्ष्मानी शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया,पुलिस अधीक्षक जौनपुर के आदेश पर बदलापुर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों सहित पैतिस अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है!
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














