आवाज़ न्यूज़ संवाद
घायल छात्र को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक छात्र आदर्श उपाध्याय, गांव के कोटेदार आनंद उपाध्याय का इकलौता पुत्र था। परिवार में उससे बड़ी एक बहन है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। परिजनों के अनुसार आदर्श पढ़ाई पूरी कर अपने भविष्य को संवारने की तैयारी में जुटा था और परिवार को उससे कई उम्मीदें थीं, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने उन सभी सपनों को पलभर में बिखेर दिया।
बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां वंदना उपाध्याय बार-बार बेसुध होती रहीं, जबकि पिता आनंद उपाध्याय गहरे सदमे में नजर आए। घर पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों का तांता लगा रहा। सभी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी छात्र की असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की इच्छा के अनुसार पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
युवा छात्र की असामयिक मौत ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















