Home जौनपुर Jaunpur News सड़क हादसे में छात्र की मौत, इकलौते बेटे को खोकर...

Jaunpur News सड़क हादसे में छात्र की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

आवाज़ न्यूज़ संवाद

घायल छात्र को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक छात्र आदर्श उपाध्याय, गांव के कोटेदार आनंद उपाध्याय का इकलौता पुत्र था। परिवार में उससे बड़ी एक बहन है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। परिजनों के अनुसार आदर्श पढ़ाई पूरी कर अपने भविष्य को संवारने की तैयारी में जुटा था और परिवार को उससे कई उम्मीदें थीं, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने उन सभी सपनों को पलभर में बिखेर दिया।

बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां वंदना उपाध्याय बार-बार बेसुध होती रहीं, जबकि पिता आनंद उपाध्याय गहरे सदमे में नजर आए। घर पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों का तांता लगा रहा। सभी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी छात्र की असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की इच्छा के अनुसार पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

युवा छात्र की असामयिक मौत ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next articleपुरानी रंजिश और भूमि विवाद में बवाल, 12 लोग गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here