आर्केस्ट्रा में काम के दौरान हुई थी पहचान, मारपीट और धमकी देने का भी आरोप
आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
बक्शा थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह सुल्तानपुर जनपद की रहने वाली है और आर्केस्ट्रा में कार्य करती है। इसी दौरान उसकी पहचान जौनपुर के लाइन बाजार क्षेत्र निवासी अजीत शर्मा से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए।
युवती का आरोप है कि जब भी वह शादी की बात करती थी, आरोपी उसे टाल देता था। आरोप है कि 18 मई 2026 को नौपेड़वां स्थित किराए के मकान पर शादी को लेकर हुई बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट भी की।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की।
बक्शा पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अजीत शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










