Home जौनपुर Jaunpur News आज सुबह छह बजे से मतगणना खत्म होने तक जौनपुर...

Jaunpur News आज सुबह छह बजे से मतगणना खत्म होने तक जौनपुर की ट्रैफिक रहेगी डायवर्ट

0
🔊 खबर सुनें

आदित्य टाइम्स संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। यातायात पुलिस ने मतगणना के मद्देनजर में जिले में कई स्थानों पर मंगलवार को रूट डायवर्जन किया है। डायवर्जन सुबह छह बजे से मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगा। यातायात पुलिस विभाग ने लोगों से मतगणना के दिन रूट डायवर्ट चार्ट देखकर निकलने की अपील की है। यातायात पुलिस के अनुसार प्रसाद तिराहे से पचहटिया की ओर आने वाले बड़े वाहन केराकत की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। अलीगंज मोड़ पर ही बड़े वाहन रोक दिए जाएंगे।
हौज खास तिराहे से बड़े वाहनों को मातापुर अथवा शहर की ओर आने वालों को हौज में ही रोक दिया जाएगा। भाजपा कार्यालय अंडरपास से मछली शहर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को हाईवे से डाइवर्ट किया जाएगा। मडियाहूं रोड से आने वाले बड़े वाहनों को चांदपुर अंडरपास से हाईवे पर डाइवर्ट किया जाएगा। शाहगंज की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को कोईरीडीहा तिराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
मतगणना केंद्र के आसपास आंतरिक रोड व्यवस्था
यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि करंजाकला से पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर आने वाले समस्त बड़े वाहनों को रोका जाएगा, यहां पर बैरियर लगाया जाएगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की बाउंड्री से पूर्व बैरियर लगाकर करंजाकला की ओर से आने वाले दो पहिया वाहनों को बाएं मोड़ दिया जाएगा। साथ ही आगे की मार्ग को जीरो व्हीकल जोन बनाया जाएगा।
पचहटिया तिराहे से कुत्तुपुर की तरफ कोई भी बड़ा वाहन ट्रक डीसीएम इत्यादि नहीं आने दिया जाएगा। सिद्धिकपुर तिराहे से मतगणना से संबंधित व्यक्ति वाहनों के अतिरिक्त कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। सभी वाहन दाहिने मोड़ दिए जाएंगे। पुलिस चौकी पूर्वांचल के आगे मोड़ पर स्लाइडिंग बैरियर व बल्ली लगाई जाएगी, इससे आगे किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
आगे की रोड नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा। इसी प्रकार शाहगंज रोड से आने वाली सभी प्रकार के वाहन दो पहिया व चार पहिया को कुलपति आवास से पूर्व बैरियर लगाकर पूर्ण रूप से रोक दिया जाएगा। यहां भी स्लाइडिंग बैरियर व बल्ली का बैरियर लगाया जाएगा।इससे आगे का रोड नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा। यह जानकारी दी है।
मतगणना के दौरान यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया है कि मतगणना में लगे समस्त कर्मचारी व एजेंटों की मोटरसाइकिल चौकी से पूर्व बाएं हाथ में पार्क कराई जाएगी।
मतदान कर्मियों व एजेंटों की चार पहिया वाहन चौकी के सामने स्थित मैदान में पार्क कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस चौकी से आगे मोड पर लगे बैरियर के आगे केवल आरओ (एसडीएम) व अधिकारियों की गाड़ी ही जाएगी, जो मुख्य गेट से प्रवेश कर दाहिने मोड़ते हुए रोड से बाए स्थित इंटरलॉकिंग में खड़ी हो जाएगी। गेट नंबर दो से आगे लगे बैरियर के आगे, डीएम, एसपी, प्रेक्षक व सीडीओ के ही वाहन आगे जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleJaunpur News आज सुबह छह बजे से मतगणना खत्म होने तक जौनपुर की ट्रैफिक रहेगी डायवर्ट
Next articleJaunpur News पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश हो अन्यथा सड़क पर उतरने को होंगे बाध्य: डॉक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here