Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश हो अन्यथा सड़क...

Jaunpur News पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश हो अन्यथा सड़क पर उतरने को होंगे बाध्य: डॉक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ


आदित्य टाइम्स संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने किया। बैठक में संगठन विस्तार के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से शाहगंज के सबरहत गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के बाद से जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने को लेकर नाराजगी भी व्यक्त किया गया साथ ही साथ इस पर किस प्रकार शासन प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई की जा सकती है उसको लेकर रणनीति बनाई गई प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी दिनों में यदि जल्दी इसका पर्दाफाश नहीं होता है तो हम लोग सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही हम लोग मिलकर महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे यदि जरूरत हुई तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा ।इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ,ऋषि श्रीवास्तव प्रवीण श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव भाजपा नेता अतुल कुमार श्रीवास्तव हरिश्चंद्र श्रीवास्तव जयप्रकाश श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव सभासद सौरभ श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव सिंपू श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव नलनिश श्रीवास्तव आदि लोगों उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

यह भी पढ़ें: Jaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News आज सुबह छह बजे से मतगणना खत्म होने तक जौनपुर की ट्रैफिक रहेगी डायवर्ट
Next articleJaunpur News दाह संस्कार में आये युवक की नदी में डूबने से हुई मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here