Home आवाज़ न्यूज़ मेरठ में पिता ने ही की बेटे की हत्या, 40 बीघा जमीन...

मेरठ में पिता ने ही की बेटे की हत्या, 40 बीघा जमीन और करोड़ों की संपत्ति का विवाद

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र में मिली हापुड़ के युवक तुषार त्यागी की लाश के मामले में पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा किया है।

पुलिस जांच में पता चला कि तुषार की हत्या उसके सगे पिता सुंदर त्यागी ने अपने साथी अमित के साथ मिलकर की थी।

हत्या के दो बड़े कारण
पिता-पुत्र के बीच करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति और 40 बीघा बेशकीमती जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। तुषार जमीन बेचना चाहता था, जबकि पिता इसका विरोध कर रहा था। इसके अलावा सुंदर त्यागी को शक था कि बेटे ने उसकी जान लेने के लिए सुपारी दे रखी है। इसी शक और संपत्ति के लालच में पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

सुंदर त्यागी हापुड़ का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके खिलाफ पहले से हत्या, हमला और रंगदारी जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

The post मेरठ में पिता ने ही की बेटे की हत्या, 40 बीघा जमीन और करोड़ों की संपत्ति का विवाद appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleफिल्म कार्यकर्ताओं के संगठन द्वारा असहयोग आंदोलन वापस लेने से रणवीर सिंह को राहत मिली
Next articleवॉट्सऐप ला रहा है नया ‘Scam Alert’ फीचर, धोखाधड़ी से मिलेगी सुरक्षा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।