✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर : बदलापुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को संबंधित मुकदमे में नामजद होने के आधार पर हिरासत में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने मु.अ.सं. 29/2026 में दर्ज धारा 65(1), 61(2), 137(2), 87 बीएनएस तथा 5L/6 एवं 16/17 पॉक्सो एक्ट के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में अतुल चौहान (20), सोनू चौहान (18), पमपम चौहान (18) निवासी लमहन थाना महराजगंज, जौनपुर तथा विकास भाकर (21) और मदनलाल भाकर (47) निवासी चारणवास थाना पीलवा, जिला नागौर (राजस्थान) शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक फूलचन्द पाण्डेय, कांस्टेबल हरखनाथ यादव, प्रभात गौंड़ तथा महिला कांस्टेबल श्वेता पाण्डेय शामिल रहीं।












