Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News बरसठी में करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, परिजनों...

Jaunpur News बरसठी में करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप | आवाज़ न्यूज़

0
1001408479
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। बरसठी क्षेत्र के निगोह फीडर पर कार्यरत संविदा लाइनमैन अशोक यादव की बरेठी गांव में हाईवोल्ट लाइन सही करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

मृतक के पुत्र का आरोप है कि उनके पिता ने कार्य शुरू करने से पहले पावर हाउस पर फोन कर शटडाउन लिया था। इसके बाद ही वह बिजली लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। आरोप है कि इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और एक्सईएन को दी गई, लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी बरसठी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने दोषी बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News “सोना-चांदी नहीं बिकेगा तो भूखे मरेंगे स्वर्णकार”, जौनपुर में गरजा सोनार समाज
Next articleJaunpur News शाहगंज अभिषेक हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने सुनाई ऐतिहासिक सजा | आवाज़ न्यूज़
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।