Home जौनपुर ऑटो से बाइक टक्कराइ बाइक सवार की गई जान

ऑटो से बाइक टक्कराइ बाइक सवार की गई जान

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।खेतासराय थाना क्षेत्र के जैगहा बाजार के करीब सीधा गांव के मोड़ पर रविवार की शाम ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। 
जानकारी के अनुसार आज़मगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव निवासी अभय 27 वर्ष पुत्र बांके लाल के भाई का सैलून अब्बोपुर बाजार में है। वह अपने एक साथी के साथ दुकान पर जा रहा था। उसी दिशा में एक ऑटो रिक्शा आगे आगे चल रहा था तभी अभय के बाइक की ऑटो में पीछे से हल्की टक्कर हो गयी जिससे बाइक से असंतुलित होकर अभय सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर में सड़क पर गिरने से गम्भीर चोटें आयीं। राहगीरों की मदद से उसे पीएचसी सिंधी पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअज्ञात युवक की रेलवे लाइन किनारे सड़ी गली मिली लाश, ग्रामीणों में हड़कंप
Next articleशादी का कार्ड बांटने गये युवक की वाहन की टक्कर से हुई मौत, दूसरा घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।