Aawaz News जौनपुर जिले में एक और हत्या से सनसनी फैलगई है । बदलापुर तहसील के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पूरा गंभीर शाह सलेमपुर गांव में ओम प्रकाश मिश्रा जिनकी उम्र 50 साल थी पिता का नाम स्वर्गीय राजपती मिश्रा पिछली रात को मुख्य घर से दूर बनाए गए एक अन्य घर में के बरामदे में सो रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने प्रहार कर हत्या कर दी । हत्या गला रेत कर की गई और चेहरे पर भी गहरे आघात पहुंचाए गए थे ।
सुबह जब उनका छोटा भाई घर पर पहुंचा तो खून से सनी लथ पथ लाश देखकर आवक रह गया ।
यह भी पढ़ें: Jaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने पहुंचकर आरोपियों की जल्द से जल्द 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का वादा किया ।
मृतक ओम प्रकाश मिश्रा की तीन बेटियां थी दो की शादी हो चुकी है और एक छोटी बेटी रिया की अभी शादी नहीं हो सकी है।
मृतक ओम प्रकाश मिश्रा के चाचा कमलापति की तारीख पर थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सुजानगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है । ।






