Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर विवाद, 24 लोगों पर...

Jaunpur News जौनपुर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर विवाद, 24 लोगों पर FIR, गांव में तनाव

0
🔊 खबर सुनें

 Aawaz News 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के डोभी स्थित सारेपुर (नई बस्ती) में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बुधवार को विभागीय टीम के साथ हुए विवाद और 24 कनेक्शन काटे जाने के बाद गुरुवार को भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके।

अवर अभियंता पंकज कुमार की तहरीर पर चंदवक थाने में 24 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद तीन उपभोक्ता स्वयं मीटर लगाने को तैयार हो गए। हालांकि बाकी 24 उपभोक्ता अब भी विरोध पर अड़े हुए हैं।

एसडीओ संजीव कुमार भास्कर ने बताया कि मीटर तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कनेक्शन कटने के बाद बिजली का उपयोग करना कानूनन अपराध है।

बुधवार को मीटर लगाने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा, जहां कुछ लोगों द्वारा घेराव और पथराव की कोशिश की गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।

इसके अलावा जलालपुर विद्युत थाने में भी इन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबेडरूम में छिपा ‘खौफनाक’ राज: हिडन कैमरे में कैद हुई पति की सच्चाई, 1 करोड़ की शादी टूटी
Next articleमित्रों के साथ गोमती नदी में नहाते समय किशोर डूबा,गोताखोर तलाश रहे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।