दीपक विश्वकर्मा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जौनपुर।
कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर उत्तरी मोहल्ला निवासी प्रमोद विश्वकर्मा के 28 वर्षीय पुत्र दीपक विश्वकर्मा की शनिवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा रात लगभग 10 बजे तब हुआ जब वह किसी काम से लौटकर बाइक से घर जा रहा था।
जैसे ही वह रसूलाबाद मोहल्ला के पास पहुँचा, एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी गोपाल जी तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इकलौता बेटा था दीपक
जैसे ही हादसे की सूचना परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। मृतक दीपक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मृत्यु से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जांच में जुटी है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















