Home जौनपुर Jaunpur News अखिलेश यादव ने खुटहन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति...

Jaunpur News अखिलेश यादव ने खुटहन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News

खुटहन (जौनपुर): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुटहन ब्लॉक के ग्राम टड़वा पिलकिच्छा पहुंचकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरजू देवी यादव के पति धर्मराज यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News धर्मराज यादव जी के निधन पर जफराबाद विधायक ,पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई से सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव ने धर्मराज यादव के पुत्र संजीव कुमार यादव और राजीव कुमार यादव से भी मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम दिवंगत की त्रयोदशी के अवसर पर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, मल्हनी विधायक लकी यादव, मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’,  और अखंड प्रताप यादव सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली।

अखिलेश यादव के आगमन पर जौनपुर जिले के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News लू से बचने के लिए पैरामेडिकल छात्रों ने लोगो को किया जागरूप
Next articleShahganj News डायबिटीज रोगियों के लिए फ्री जांच एवं दवा: डॉ हिमांशु चित्रवंशी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।