Home जौनपुर जौनपुर : तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, पूर्व प्रधान समेत दो लोगों...

जौनपुर : तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, पूर्व प्रधान समेत दो लोगों को लगी गोली

0
जौनपुर : तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, पूर्व प्रधान समेत दो लोगों को लगी गोली
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

*सुरेश यादव के सिर में गोली लगने से हालत गंभीर, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर; ग्राम प्रधान साहब लाल यादव भी घायल*
पत्रकार नागेन्द्र माली
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के चक इंग्लिश गांव में तिलक समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग में दो लोगों को गोली लगने से हड़कंप मच गया। घटना में सुरेश यादव के सिर में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, ग्राम प्रधान साहब लाल यादव की नाक में गोली लगने से वह भी घायल हो गए। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव में तिलक समारोह के दौरान गोली चलने की घटना हुई, जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद आरोपी विकास सोनी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

तिलक समारोह जैसे मांगलिक आयोजन में गोली चलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशादी का टेन्ट को लेकर दम्पति को पीटा,सात के विरूद्ध मुकदमा
Next articleट्रक की जद में आकर बाइक सवार की मौत,परिजन में मचा कोहराम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here