Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में...

जौनपुर: 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0
1001694750
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी गांव में बुधवार दोपहर एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनवर की 19 वर्षीय पुत्री आस्मीन ने बुधवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों की नजर पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक इष्टदेव पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उपनिरीक्षक इष्टदेव पांडेय के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान एक कागज मिला है, जिसमें युवती द्वारा अपने माता-पिता से क्षमा मांगने का उल्लेख बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News जौनपुर: दीवार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
Next articleShahganj News : ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट की चपेट में आए चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।