Home जौनपुर *बदलापुर में जानेमाने चिकित्सक डा. शशिधर त्रिपाठी के बड़ेभाई व प्रतिभा शुक्ला...

*बदलापुर में जानेमाने चिकित्सक डा. शशिधर त्रिपाठी के बड़ेभाई व प्रतिभा शुक्ला के ससुर पं. गणेशदत्त शुक्ल का निधन, दौड़ी शोक की लहर।*

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

बदलापुर/ जौनपुर
नगर पंचायत बदलापुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है कि बदलापुर स्थित त्रिपाठी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. शशिधर त्रिपाठी के बड़े भाई, डॉ. अवनीश शुक्ला के पिता व प्रभावती हॉस्पिटल की संचालिका महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा शुक्ला के ससुर पं. गणेशदत्त शुक्ला का बीती रात्रि उनके निवास भलुवाही गांव में निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे। परिवार वालों ने बताया कि
अस्वस्थता के बाद स्वर्गीय गणेशदत्तू शुक्ल पिछले कुछ महिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अचानक उन्होंने अंतिम सांस ली उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया , मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र डा अवनीश शुक्ल ने दी/
*व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान, क्षेत्र में शोक–* निधन की सूचना मिलते ही बदलापुर और आसपास के क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना जताने उनके आवास पर पहुंचने लगे।
*समाजसेवा, पर्यावरण प्रेम और विद्वता के लिए थे चर्चित–* स्वर्गीय पं. गणेशदत्त शुक्ला अपने मिलनसार व जनसहयोगी स्वभाव के कारण क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे। उन्होंने जीवनभर गरीबों और कमजोर वर्गों की सहायता की। इसके साथ ही वे पर्यावरण संरक्षण, पशु प्रेम और धार्मिक ज्ञान के प्रकांड विद्वान के रूप में भी सम्मानित व पूजनीय रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleB Pushkar की खबर — 22 Nov 2026
Next articleJaunpur News मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा नेता तनुज पाण्डेय
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here