Home आवाज़ न्यूज़ घघरी गांव में रामलीला के 9वें दिन पहुंचे सांसद छोटेलाल खरवार, फीता...

घघरी गांव में रामलीला के 9वें दिन पहुंचे सांसद छोटेलाल खरवार, फीता काटकर किया शुभारंभ; ग्र…

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

घघरी ग्राम पंचायत में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के नौवें दिन रविवार रात मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छोटेलाल खरवार पहुंचे। सांसद ने विधिवत फीता काटकर नवें दिन की लीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रदीप पटेल और ग्राम प्रधान कृष्णानंद सोनी ने सांसद को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। ग्राम प्रधान कृष्णानंद सोनी ने रामलीला के लिए पक्के नवीन मंच, छठ घाट और श्मशान घाट के निर्माण की मांग सांसद के समक्ष रखी। वहीं, जनप्रतिनिधि अशोक सिंह खरवार ने वर्षों से बदहाल पड़े मुख्य संपर्क मार्ग (सड़क) की गंभीर समस्या को उठाया।
समस्याओं को सुनने के बाद सांसद छोटेलाल खरवार ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो इन मांगों को संसद में भी पूरी मजबूती से उठाया जाएगा।
संबोधन के दौरान सांसद ने प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र, आदर्शों, भ्रातृत्व प्रेम और मर्यादा पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने गांव के युवा कलाकारों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपराएं जीवंत रहती हैं।
नौवें दिन मंचन में स्थानीय कलाकारों ने माता सीता की खोज और लंका दहन प्रसंग का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रदीप पटेल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार खरवार, उपकोषाध्यक्ष मनोज प्रजापति सहित भारी संख्या में ग्रामीण और दर्शक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleखुटहन के शेख अशरफपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन; 515 पशुओं का हुआ नि:शुल्क इलाज
Next articleदर्दनाक हादसा: विंध्याचल से लौट रहे दोस्तों पर काल बनकर आया ट्रक, सेल्फी लेते वक्त 4 की मौ…
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here