✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज
बबुरा। बाल दुर्गा पूजा समिति, बबुरा की ओर से सोमवार की रात्रि 9 बजे माता रानी के पंडाल में भव्य झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान माता रानी के दर्शन करने और झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता रानी का दरबार भक्तों से भरा रहा और पूरा पंडाल जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।
बाल दुर्गा पूजा समिति ने समस्त ग्रामवासियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पंडाल के अध्यक्ष हीरालाल खरवार सहित झांकी के निरीक्षक एवं अध्यक्ष अश्वनी सिंह (मोनू), अमित शर्मा, सुमित शर्मा, नितेश शर्मा, हरि ओम शर्मा, शुभम शर्मा एवं माता रानी के समस्त भक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। माता रानी के दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा। वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी लगातार गश्त करता रहा, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें।
बाल दुर्गा पूजा समिति, बबुरा ने कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने वाले सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।








