
जौनपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसों की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
🟨 बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट गांव निवासी अंकित गौतम (17 वर्ष) पुत्र बेचूराम तथा उसका साथी सथी राज (15 वर्ष) पुत्र रामेश्वर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे बाइक से शहर की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया, जबकि सथी राज का इलाज जारी है।
🟨 पैदल जा रहे व्यक्ति की वाहन की चपेट में आने से मौत
वहीं रामपुर थाना क्षेत्र के पंचवल गांव निवासी संतोष गौतम (45 वर्ष) गुरुवार दोपहर रामपुर बाजार आए थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती समय में पहचान न होने के कारण शव को जिला अस्पताल की मर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया गया था। बाद में परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान की।
🟨 कार की टक्कर से दंपति घायल
एक अन्य हादसे में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव निवासी मुख्तार अहमद (50 वर्ष) अपनी पत्नी निशा (45 वर्ष) और चार बच्चों के साथ ऑटो से मछलीशहर जा रहे थे।
इसी दौरान नईगंज मोहल्ले के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बच्चे बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है।
– आवाज़ न्यूज़
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

