🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जौनपुर। जंघई-लखनऊ रेलमार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 53सी/2ई पर शनिवार को रेल लाइन के रखरखाव के लिए दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान फाटक से आवागमन बाधित होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह ने बताया कि रेल लाइन के रखरखाव कार्य के लिए निर्धारित अवधि में दो घंटे का ब्लॉक लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
रेलवे फाटक पर आवागमन बाधित होने से सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों को असुविधा हुई। स्टेशन अधीक्षक ने राहगीरों और रेल यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।









