Home आवाज़ न्यूज़ मिठाई एवं पैकेट्स की बिक्री की तौल शुद्धता एवं गैस एजेंसी पर...

मिठाई एवं पैकेट्स की बिक्री की तौल शुद्धता एवं गैस एजेंसी पर सिलिन्डरों के गैस की वजन की जांच*

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
__पूरे उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा जिला नहीं है जहां चोरी ना होती हो सब्जी मंडी में चोरी गैस गैस एजेंसी में चोरी ट्रॉली द्वारा गैस चोरी मुर्गी बकरा मीट की दुकान पर चोरी_

सिर्फ एक फॉर्मेलिटी होती है अधिकारियों की सौ दुकानें हैं तो दो-चार दुकान चेक करते हैं सिर्फ दिखाने के लिए और अपना महीना लेकर जीवन में ऐश करते हैं। पूरे भारत में सभी को पता है अधिकारी ही चोरी करवाते।

जिलाधिकारी के निर्देश एवं शिकायतों पर मिठाई एवं पैकेट्स की बिक्री की तौल शुद्धता की जांच एवं गैस एजेंसी पर सिलिन्डरों के गैस की वजन की जांच की गई। उपरोक्त के क्रम में शहर क्षेत्र, सोनूघाट, रामपुर आदि स्थानों पर किराना एवं मिष्टान दुकानों एवं गैस एजेंसी की जांच की गई। तीन मिठाई दुकानों पर कम तौल करने पर केस अभियोजित किया गया। और गैस एजेंसी पर भी अनियमितता (गैस की मात्रा सिलिन्डर में मानक से कम) पाई गई जबकि किराना की दुकानों पर सत्यापन मुद्रांकन से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत/प्रदर्शित नहीं किया गया । केस अभियोजित किया गया। दुकानों पर प्राप्त कुछ पैकेट्स अनियमितता (घोषणा संबंधित) पर सुधारात्मक नोटिस दिया गया। बर्तमान प्रवर्तन नियम के अनुसार पैकेट्स अनियमितता (घोषणा संबंधित) पर सुधारात्मक नोटिस हेतु प्रथम बार केस अभियोजित नहीं किया जाता है। सुधार हेतु अवसर दिया गया है। आशा गैस सर्विस, कनक स्वीट्स, बबलू स्वीट्स, वैष्णो स्वीट्स आदि की जांच की गई। जिला प्रभारी ए के सिंह द्वारा बताया गया कि प्रवर्तन कार्य/जांच नियमित रूप से जारी रहेगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव का डीएम ने किया सम्मान, 2028 ओलंपिक पर नजर*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here